सपा विधायक इरफान सोलंकी ने किया सरेंडर
रोते हुए पहुंचे पुलिस कमिश्नर आवास

*अंकित कुमार की खास रिपोर्ट*
कानपुर के जाजमऊ आगजनी और रंगदारी के मामले में फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी ने सरेंडर कर दिया शुक्रवार सुबह पुलिस कमिश्नर के आवास पर पहुंचकर दोनों ने सरेंडर किया इस दौरान उनका परिवार, विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक हसन रूमी भी मौजूद रहे
बतादें कि इरफान सोलंकी और उनके भाई लगभग 30 दिन से फरार थे पुलिस कमिश्नर के आवास पर जब इरफान सरेंडर करने पहुंचे, तो उनकी आंखों में आंसू थे मीडिया के किसी भी सवाल का उन्होंने जवाब नहीं दिया मीडिया ने इरफान और रिजवान से पूछा कि आप इतने दिन कहां थे?इस पर दोनों ही चुप्पी साधे रहे आज उनके घर कुर्की की नोटिस चस्पा हो सकती थी विधायक और उनके भाई के खिलाफ यह कार्रवाई पड़ोसी महिला का घर फूंकने के आरोप में की जा रही है बतादें कि इरफान सोलंकी और महिला के बीच का सालों से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा कोर्ट से उनके रिमांड की मांग की जाएगी बता दें कि मामले में विधायक के परिवार ने प्रेसवार्ता करके कई तथ्य सामने रखे थे हालांकि प्लॉट में आगजनी के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ था घटनास्थल पर ज्वलनशील पदार्थ की पुष्टि हुई थी पटाखे से आग लगने की पुष्टि नहीं हो सकी थी ऐसे में फोरेंसिक रिपोर्ट भी साजिश की ओर इशारा कर रही थी।
Subscribe to my channel


