उप खंड श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम तोलियासर सरकारी विद्यालय में शराब मांस पार्टी करने पर आक्रोश

ब्यूरो चीफ डॉ राम दयाल भाटी बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू। कुछ दिन पहले गांव तोलियासर की राजकीय विद्यालय में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात्रि को ताले तोड़कर 17 नम्बर कमरे में मास और शराब की पार्टी की गई । जिस पर अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई है। इससे गांव और छात्रों ने नाराजगी पेश करते हुए स्कूल में ताला देकर नारा प्रदशन किया , साथ ही गांव के सरपंच प्रतिनिधि गिरधरी सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य ने प्रथम सूचना रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने से एक बार मना किया और स्कूल में केमरे लगने के बावजूद भी केमरे बंद रहने की बहुत बड़ी लापरवाही रही, इसके साथ गांव के जागरूक युवा अजीत सिंह ने छात्रों के मार्गदर्शक देते हुए नारा दिया और इसके साथ राज सर, जय सिंह श्याम सिंह, अनिल सिंह, पंकज सिंह, जीतू सिंह, दिनेश सिंह, धीरज सिंह, किशोर सिंह महेंद्र सिंह, और समस्त ग्राम वासी सहित स्कूली छात्र और छात्राए शामिल रहे। प्रशासन से गुहार की है कि शीघ्र उचित कार्यवाही की जावे।

Subscribe to my channel


