
ब्यूरो प्रमुख बस्ती टाइम्स 24
{अतुल यदुवंशी}
समस्तीपुर/बिहार:- जिला के चर्चित काँलेज समस्तीपुर काँलेज समस्तीपुर के 1/12 एनसीसी कैडेट्स के द्वारा एनसीसी डे के अवसर एंटी प्लास्टिक रैली निकाली गई।इस रैली में लगभग 70 कैडेट्स भाग लिए।इस रैली में कैडेट्स ”प्लास्टिक हटाओ –देश बचाओ” के नारे के साथ समस्तीपुर कॉलेज से बहादुरपुर तक रैली को लेकर गए।इस रैली की अगुवाई एन.सी.सी. पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ० राहुल मनहर जी कर रहे थे।साथ ही समस्तीपुर कॉलेज के जूलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ० अतानु बनर्जी जी ने रिसोर्सेज पर्सन के रूप में प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाले समस्याओं से कैडेट्स को अवगत करवाया एवं बचाव के उपाय भी बताए।इस रैली में डॉ० विवेकानन्द जी ,डॉ० अतानु बैनर्जी सीनियर कैडेट्स निखिल, आशीष,अमरजीत,प्रियांशु, इरफान,तन्नू ,अंकिता,सुष्मिता,कनिष्का,नेहा इत्यादि भाग लिए।इस रैली की सफलतापूर्वक आयोजन के लिए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० सत्येन कुमार एवं 12 बिहार एन.सी.सी. समस्तीपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय उदय थोराट ने शुभकामनाएं प्रदान किये।

*रिपोर्ट : अतुल यदुवंशी*
Subscribe to my channel


