LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़

3 फिट के लड़का और 3 फिट लड़की की शादी चर्चा का विषय बना रहा पूरे जिले मे

सीतामढ़ी से रवि कुमार

 

 

3 फिट के लड़का और 3 फिट लड़की की शादी चर्चा का विषय बना रहा पूरे जिले में यह अनोखी सादी सीतामढ़ी जिला के पूनोरा में हुआ वहीं 32 वर्ष लड़का 21 वर्ष के लड़की की शादी बहुत प्रशंसा योग्य हैं देखिए रब ने बना दी जोड़ी हर किसी के लिए भगवान ने जीवनसाथी बनाया है। कुछ ऐसा ही नजारा सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में देखने को मिला, जहां महज 3 फीट दुल्हन को 3 फुट का दूल्हा की धूमधाम से शादी हुई है। दोनों की अनोखी शादी की चर्चा जिलेभर में हो रही है। दुल्हन सीतामढ़ी के लोहिया नगर के मेला रोड की पूजा है, जिसकी उम्र 21 साल है। जबकि दूल्हा योगेंद्र सीतामढ़ी जिले डुमरा प्रखंड के रामपुर परोरी गांव का रहने वाला है। दोनो की शादी सीतामढ़ी शहर के पुनौरा धाम में पूरे धूमधाम से हुई है, दूल्हे दुल्हन के परिवार वाले शामिल हुए। बताया जा रहा है कि 3 फुट की दुल्हन पूजा को भी अपने लिए वर चुनने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था तो वहीं, 32 साल के योगेंद्र भी लंबे समय से अपनी जीवनसाथी की तलाश में थे। आखिरकार रब ने दोनों की जोड़ियां बना ही दी। पुनौरा धाम में 3 फीट की दुल्हन और 3 फीट के दूल्हे की यह अनोखी शादी हुई है, जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button