रसूलाबाद नगर पंचायत में कार्यरत बाबू सरकारी तालाब का फर्जी स्वमित्व प्रमाण पत्र बना रहे

रिपोर्टर अंकित तिवारी कानपुर
कानपुर ! अखंड भारत सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक राणा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कानपुर देहात की नगर पंचायत रसूलाबाद में कार्यरत बाबू अमित कुमार द्वारा भूमाफिया सपा नेता अकील अहमद उर्फ पट्टा से पैसा लेकर के सरकारी तालाब की जमीन का स्वमित्व प्रमाण पत्र फर्जी जारी कर दिया । राणा ने बताया इसका सच जानने के लिए रसूलाबाद कस्बे के ही लोगो से जन सूचना के तहत नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी से स्वमित्व प्रमाण पत्र का जबाब मांग तो अधिशाषी अधिकारी द्वारा जबाब में बताया गया कि स्वमित्व प्रमाण पत्र जारी करने का नगर पंचायत को कोई शासन देश अभी तक नही जारी किया गया है और ना ही कोई रिकॉर्ड नगर पंचायत में उपलब्ध है इस लिए यह फर्जी है । जिस पर राणा ने बताया कि इस सम्बंध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय को पत्र लिख कर रसूलाबाद नगर पंचायत के अधिकारियों की भूमाफियाओं से मिलीभगत की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है जिसमे सारे सबूत संलग्न कर दिए है। और कहा कि जिस जगह का बाबू द्वारा स्वमित्व प्रमाण पत्र जारी किया गया है उसी जमीन को नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी व उपजिलाधिकारी रसूलाबाद ने सरकारी तालाब की जमीन बताई है इस लिए इसपर जांच करके दोषियों के ऊपर कानूनी करवाई की मांग की अखंड भारत सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक राणा का कहना है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की यह सरकारी कर्मचारी छवि खराब कर रहे है सरकार इस पर तत्काल ध्यान देगी

Subscribe to my channel


