LIVE TVअपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़

खलीलाबाद नगर पालिका का डीएम प्रेम रंजन सिंह ने किया औचक निरीक्षण सफाई कर्मी को किया निलंबित

राणा प्रताप राय
ब्यूरो चीफ
संतकबीरनगर
बुधवार को जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने जनसुनवाई केंद्रो का औचक निरीक्षण किया।इस निरीक्षण में जिलाधिकारी को बहुत ही कमियां दिखाई दी। जिस पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों पर नाराज़गी जताई। तथा कार्य के प्रति जागरूक रहने के लिए विशेष ध्यान रखने की बात कही।और नगर पालिका में कार्यरत एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह बुधवार को जिले पर स्थित कार्यालयों के औचक निरीक्षण पर निकले थे। सबसे पहले जिलाधिकारी खलीलाबाद नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। जहां पर जनसुनवाई नहीं चल रही थी।इस पर उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को फोन किया।तो सम्बंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि हम कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई कर रहे हैं। जबकि उक्त अधिकारी को यह नहीं पता कि जिलाधिकारी हमारे कार्यालय से ही फोन कर रहे हैं।इस पर जिलाधिकारी ने उक्त अधिकारी को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा। तथा कार्यालय में तैनात सफाई कर्मी एक कमरे में बैठ कर खैनी बना रहा था।इस नज़ारे को देख कर डीएम भड़क गए। और सम्बंधित सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह द्वारा खलीलाबाद ब्लाक का निरीक्षण किया। जहां पर खण्ड विकास अधिकारी द्वारा जनसुनवाई नहीं किया जा रहा था। खण्ड विकास अधिकारी अपने मातहतों के साथ बैठक कर रहे थे।इस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई। तथा भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी गई।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button