LIVE TVखेलदेश

मध्‍यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का किया जावेगा आयोजन

 

जिला ब्यूरो विकास अन्नोटिया

गुना जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री के0के0 खरे द्वारा बताया कि दिनांक 01 से 06 नवम्बर 2022 तक म0प्र0 स्थापना दिवस के अवसर पर युवाओं में खेलों के प्रति रूचि एवं जागरूकता उत्‍पन्‍न करने के उद्देश्‍य से कार्यक्रम आयोजित किये जाना है। गुना जिले में खेल और युवा कल्याण विभाग गुना द्वारा ग्रामीण एवं जिला मुख्यालय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के शासकीय, अशासकीय विद्यालयों, खेल संघों के खिलाडियों से अपील है कि वह आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करे। उक्त खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाडियों को पुरूस्कार वितरण दिनांक 07 नवंबर 2022 को संजय स्टेडियम खेल परिसर में किया जावेगा।
जिला मुख्‍यालय में 01 नवंबर 2022 को दौड प्रतियोगिता संजय गांधी खेल परिसर गुना में, 3 नवम्बर 2022 को जूडो- बालक एवं बालिका, श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल प्रशाल जूडो हॉल, 04 नवम्बर को हॉकी बालक एवं बालिका, संजय गांधी खेल परिसर गुना, 5 नवम्बर को कबडडी बालिका, संजय गांधी खेल परिसर गुना, 6 नवम्बर को नेटबॉल बालक एवं बालिका संजय गांधी खेल परिसर गुना में आयोजित की जाएगी।
अन्‍य विकास खण्‍ड में 03 नवम्बर 2022 को चांचौडा विकास खण्‍ड अंतर्गत्‍ कबडडी- बालक एथलेटिक्स-बालिका, शासकीय कन्या हा0से0 स्कूल चांचौडा़ में, विकास खण्‍ड आरोन में 04 नवम्बर को कबडडी- बालक एथलेटिक्स-बालिका, शासकीय उत्कृष्ट उ0मा0वि0 आरोन, विकास खण्‍ड राघौगढ अंतर्गत 05 नवम्बर को फुटबॉल- बालक एथलेटिक्स-बालिका, शासकीय उत्कृष्ट उ0मा0वि0 राधौगढ में तथा विकास खण्‍ड बमोरी अंतर्गत 06 नवम्बर 2022 को कबडडी- बालक एवं बालिका, ग्राम मुहाल कालोनी विकासखंड बमौरी में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जावेगा।
प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी हेतु कार्यालय खेल और युवा कल्याण विभाग संजय गांधी खेल परिसर गुना में कार्यालयीन समय में सम्पर्क किया जा सकता है।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button