LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

जनपद संत कबीर नगर में मुख्यमंत्री का दौरा साफ सफाई चालू

जनपद संत कबीर नगर के धनघटा तहसील में मुख्यमंत्री का होगा आगमन

राणा प्रताप राय
संत कबीर नगर
प्रदेश में बाढ़ का प्रभाव अधिकांश जिलों में दिखाई दे रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इस प्राकृतिक आपदा से जनपद संत कबीर नगर भी प्रभावित है। जनपद संत कबीर नगर का मेहदावल तहसील, धनघटा तहसील बाढ़ से पूरी तरह से प्रभावित है। इस क्षेत्र के अधिकांश गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं।
धनघटा तहसील क्षेत्र के होली ब्लॉक में मुख्यमंत्री का दौरा गुरुवार को संभावित है। मुख्यमंत्री के दौरे का कार्यक्रम जैसे ही जिला प्रशासन को मिला सभी अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे। और आनन-फानन में सभी अधिकारी धनघटा तहसील क्षेत्र के छपरा मगरवी गांव पहुंचकर व्यवस्था में लग गए। गांव में जिस गली को कभी सफाई नहीं किया गया था ।उस गली का भी सफाई कर्मियों द्वारा साफ किया जाने लगा। धनघटा तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांव बाढ़ के पानी के चपेट में आ गए हैं। इन्हें बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने के लिए मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button