उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

राजकुमार सिंह अध्यक्ष, विनोद कुमार यादव मंत्री निर्वाचित

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में उठे मुद्दे ऑन लाइन हाजिरी नहीं लेंगे शिक्षक, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं- उदयशंकर शुक्ल

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का अधिवेशन गौर विकास खण्ड कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में शिक्षक समस्याओं, टेट की अनिवार्यता, ऑन लाइन हाजिरी आदि मुद्दों पर विचार करने के साथ ही दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी जिला उपाध्यक्ष आनन्द दूबे, पर्यवेक्षक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार की देख रेख में चुनाव सम्पन्न कराया गया। सर्व सम्मत से राजकुमार सिंह अध्यक्ष, गंगा प्रसाद कनौजिया, , गिरजा शंकर चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हनुमान प्रसाद यादव, संजय चौहान, अनिल सिंह, ज्ञानदास चौधरी, श्रीमती संध्या, जनार्दन प्रसाद शुक्ला, राम यज्ञ, रामकृपाल, चंद्रेश प्रताप सिंह, किरण गौतम, बृजेश चौधरी, विवेक शुक्ला, करण सिंह उपाध्यक्ष, विनोद कुमार यादव मंत्री, कल्पनाथ कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार पाण्डेय संयुक्त मंत्री, अरुण पाण्डेय, लालजी पाल ओमकार उपाध्याय मंत्री, देवी, राजेश कुमार, धर्मराज, धीरेंद्र कुमार चौधरी, नीलम यादव, राजेश कुमार, रंजू गुप्ता, संजय संगठन मंत्री, सिराज अहमद, संजय यादव, महेंद्र वर्मा, नरसिंह यादव, मनोज कुमार जायसवाल, आशुतोष प्रचार मंत्री, प्रीतेश यादव अकाउन्टेंट, अनिल अग्रहरि, ऑडिटर महेन्द्रनाथ पाठक मीडिया प्रभारी निर्वाचित हुए ।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। कहा कि शिक्षक अपने समय के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एकजुटता से ही लक्ष्य हासिल होंगे। कहा कि 20 नवम्बर को रुधौली 21 नवम्बर को हर्रैया का अधिवेशन संपन्न कराया जाएगा। श्री शुक्ल ने कहा कि जब तक प्रदेश शासन द्वारा गठित कमेटी का निर्णय नहीं आता तब तक ऑनलाइनउपस्थिति शिक्षक नहीं कराएंगे यदि अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही किया गया तो संगठन चुप नही रहेगा।

अधिवेशन का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ला और विनोद सिंह अध्यक्ष गन्ना समिति बभनान के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। अधिवेशन को जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक उपाध्याय, सम्राट देवेन्द्र वर्मा आदि संबोधित करते हुये शिक्षक समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये एकजुटता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में ओंकार उपाध्याय, शैलेष अग्रहरि, बजरंगी राजभर, अर्चना दीपमाला, अनुराधा, अंजली, साधना गुप्ता, उमा पाण्डेय, चंद्रावती, सुरेशचंद्र, विकास चंद्र मिश्रा, आलोक शुक्ला, अजय पाण्डेय, शरीफउल्लाह, रामनाथ, इन्दू सिंह, राम किशोर निषाद, सुभाष सिंह, उमाशंकर मणि त्रिपाठी विवेक गौतम के साथ ही जिला पंचायत सदस्य शंकर यादव के साथ ही अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button