उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के तहत प्रश्नोतरी प्रतियोगिता के साथ चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन

विजेताओं को मिला पुरस्कार खिले चेहरे

 

बस्ती: पुरानी बस्ती के सुर्तीहट्टा स्थित स्वामी दयानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष 2025 के तहत यूनिक वेलफेयर सोसायटी द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता किया गया । मुख्य अतिथि डॉ नवीन सिंह और कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य गरुनध्वज पाण्डेय ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर की। इस मौके पर चार दिवसीय कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी। चित्रांकन प्रतियोगिता में “झारखंड : कला और संस्कृति ” विषय पर बच्चों ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सुंदर रूप दिया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने “झारखंड के अनकहे नायक ” पर अपने विचार प्रस्तुत किया। वहीं वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने “झारखंड में महिलाओं की स्थिति ” पर पक्ष और विपक्ष में अपने तार्किक विचार रखे। भाषण प्रतियोगिता में “झारखंड में पर्यटन: अनदेखी संभावनाएं ” विषय पर विद्यार्थियों ने अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। इस मौके पर डॉ नवीन सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं में रचनात्मक अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास का विकास होता है। इससे विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, सृजनशीलता और सामाजिक जागरुकता बढ़ती है।

प्राचार्य गरुनध्वज पाण्डेय ने झारखंड के गठन में नेताओं की भूमिका एवं जनजाति गौरव के बारे में बातकर बच्चों का मार्गदर्शन किया। राज्य के 25 वर्षों की उपलब्धियां और विकास यात्रा पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। बच्चों नें भगवान बिरसा मुंडा के बारे में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सवालों के जबाब दिए। इस कार्यक्रम में विजेता छात्राओं को नकद धनराशि के साथ मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया।

गरुण ध्वज पाण्डेय

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button