उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों नें दिखाई प्रतिभा, मिला पुरस्कार

बस्ती से वेदान्त सिंह
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव के मौके पर यूनिक वेलफेयर सोसायटी द्वारा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से ब्लाक रोड पर सिमरन पैराडाइज में छात्राओं की सृजनात्मक बौद्धिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैली रोड स्थित फिनिक्स पब्लिक स्कूल दुधौरा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के डायरेक्टर विनायक जायसवाल और कुशा जायसवाल नें भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर की। इस मौके पर चार दिवसीय कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गयी। प्रधानाचार्य जे.डी यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं में रचनात्मक अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास का विकास होता है। इससे विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, सृजनशीलता और सामाजिक जागरुकता बढ़ती है।इस दौरान बिरसा के योगदान और जीवनयात्रा से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों नें बढचढ कर हिस्सा लिया और सवालों के जबाब दिए।
विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया
इस कार्यक्रम में विजेता छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। जिसमें अलग- अलग वर्गों में प्रथम हर्ष देव पाण्डेय द्वितीया कृष्णा शुक्ला व तृतीय वंशिका यादव को पुरस्कार प्रदान किया गया है। तूलिका पाण्डेय को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कक्षा 1 से वंशिका पांडे को प्रथम आकर्ष पाल को द्वितीय और अदैव सूर्यवंशी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, कक्षा 2 से अनन्य पांडे को प्रथम उज्जवल गुप्ता को द्वितीय और श्याम यादव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, कक्षा तीन से अक्षांश यादव को प्रथम अंश यादव को द्वितीय और शिवाय शुक्ला को तृतीय स्थान मिला कक्षा चार से अभ्युदय मिश्रा को प्रथम अधीश राव को द्वितीय और काश्वी शर्मा को तृतीय स्थान मिला जबकि कक्षा 5 से प्रखर सिंह को प्रथम शिवम यादव को द्वितीय और अथर्व सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. नवीन सिंह नें बच्चों को सर्टिफिकेट और मैडल देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर विद्यालय परिवार के निमित्त विशनानी गोरखनाथ यादव दलाल पाठक अरविंद पटेल महेश पांडे वर्षा गांव कीर्ति वर्धन पाल नैनिका श्रीवास्तव दिव्या जायसवाल शालिनी मिश्रा निहारिका सिंह अनीता सिंह सोनाली सिंह और खुशबू यादव अंजली कुमारी तथा संध्या आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


