उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना खीरी का वार्षिक निरीक्षण: पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने दिए कड़े निर्देश

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 32 6175

लखीमपुर खीरी, 16 नवम्बर 2025।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा ने आज थाना खीरी का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र सहित सभी इकाइयों की स्थिति पर गहराई से समीक्षा की।

एसपी ने परिसर और कार्यालयों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने अपराध रजिस्टर, गुण्डा रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, समन/कुर्की रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण रजिस्टर्स का बारिकी से निरीक्षण किया और उनके व्यवस्थित व अद्यावधिक रख-रखाव का निर्देश दिया।

महिला अपराध मामलों में त्वरित कार्यवाही का निर्देश

एसपी संकल्प शर्मा ने महिला संबंधित मामलों में त्वरित और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र की समीक्षा के दौरान उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों को फरियादियों से बेहतर व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण

थाने में लंबित विवेचनाओं को गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध रूप से निस्तारित करने को कहा गया।

मुकदमों से संबंधित माल-मुकदमाती और थाने में खड़े वाहनों के विधिक निस्तारण के बारे में भी जरूरी निर्देश दिए गए।

रात्रि गश्त और अपराध नियंत्रण पर जोर

एसपी ने अपराध रोकथाम और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी रात्रि गश्त,

संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर,

तथा शहर-बाजार और सुनसान स्थानों पर नियमित पैदल गश्त के निर्देश दिए।

उन्होंने घुमक्कड़ अपराधियों व शोहदों पर सख्ती से कार्रवाई करने और एंटी-रोमियो टीम को सक्रिय रखने के भी निर्देश दिए।

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के निर्देश

शीत ऋतु में बढ़ने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए एसपी ने वाहनों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने,

चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने

और सड़कों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री पवन गौतम,

सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी,

प्रतिसार निरीक्षक खीरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button