उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी में सड़क निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार का आरोप, गुणवत्ताहीन सामग्री से हो रहा काम

रिपोर्ट – डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर 7376 32 6175
लखीमपुर खीरी, 12 नवम्बर 2025।
जनपद लखीमपुर खीरी के रन नगर बनवारीपुर निकट तिकोनिया मार्ग पर हो रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों एवं सूत्रों के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा चलाए जा रहे इस निर्माण कार्य में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की योजनाओं पर पानी फेरा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, लाखों रुपये के बजट से बनाई जा रही इस सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। पत्थर, गिट्टी, मौरंग, जीरा और तारकोल जैसी निर्माण सामग्री में खानापूर्ति की जा रही है। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारी मिलीभगत से बजट का दुरुपयोग कर रहे हैं, जबकि धरातल पर काम बेहद निम्न गुणवत्ता का हो रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस सड़क निर्माण में शासन द्वारा निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे सड़क की टिकाऊ क्षमता पर सवाल उठने लगे हैं। मौके पर जब हमारी टीम ने निरीक्षण किया तो न तो जूनियर इंजीनियर मौजूद थे, न ठेकेदार और न ही विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी। केवल मजदूरों के भरोसे निर्माण कार्य जारी था।
लोगों ने आशंका जताई है कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नागरिकों ने शासन एवं प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर जांच कराने की मांग की है ताकि भ्रष्टाचार में लिप्त जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।


Subscribe to my channel


