देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

उमराह शरीफ से सकुशल लौटने पर मुस्लिम समाज ने किया सफी मोहम्मद मोयला का गर्मजोशी से स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 10 नवम्बर 2025

बालोतरा शहर से 21 अक्टूबर को जनाब सफी मोहम्मद मोयला, उनकी धर्मपत्नी बसरी बानो सहित कुल सात जायरीन का एक दल उमराह शरीफ के लिए पवित्र स्थलों मक्का-मदीना रवाना हुआ था। उन्होंने खुदा पाक के दरबार में वतन में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

लगभग 18 दिनों की ज़ियारत पूर्ण कर आज 10 नवम्बर को उनके बालोतरा सकुशल लौटने पर समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत व इस्तकबाल किया।

इस मौके पर हाजी अब्दुल रहमान मोयला, मौलाना अहमद कबीर सिद्दीकी, साबिर भाई मोयला, पिरु खान जसोल, अयूब खान, जावेद खान, जाकिर हुसैन, फिरोज खान, सिकंदर भाई जसोल, इमरान खान, शाहरुख खान, गुलाम नबी, रोशन खान, महिदिन खान, सलीम भाई कुरैशी, बाबू भाई घोसी सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

सभी ने सफी मोहम्मद मोयला और उनके साथ लौटे जायरीन का साफा, माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और “हाजी लोग जिंदाबाद, उमराह शरीफ कबूल हो” के नारे लगाए। उपस्थित लोगों को अरब देश से लाए खजूर व पन्न भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने दुआ सलाम की और देश में अमन व भाईचारे की कामना की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button