LIVE TVराज्य

मध्यप्रदेश पंचायत परिषद महिला प्रधानों को बनाएगी आत्मनिर्भर :- श्री धाकड़

ब्यूरो चीफ डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट 

 

*श्योपुर। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश धाकड़ ने कहा अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने स्वशासन की सबसे निचली इकाई माने जाने वाले पंचायती राज संस्थाओं में ग्राम पंचायतों के प्रधान/ सरपंच के पद पर निर्वाचित महिला प्रधानों को साक्षर बना कर उनके अधिकारों और कर्तव्यों का एहसास कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पढ़ना बढ़ना सीखो अभियान 2006 में प्रारम्भ किया था और तत्कालीन केंद्र सरकार ने परिषद के इस कार्यक्रम को गति देने के लिए राज्य सरकारों के सहयोग से पढ़ना बढ़ना सीखो *

*अभियान कार्यक्रम के तहत महिला प्रतिनिधियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में योजना क्रियान्वित करने का आदेश जारी किया था।*

*मानव संसाधन विकास मंत्रालय में प्राथमिक शिक्षा विभाग की तत्कालीन सचिव श्री मती कुमुद बंसल ने हमारी योजनाओं को क्रियान्वित कराया था। मध्य प्रदेश पंचायत परिषद का मानना है कि साक्षर होने के बाद समाज में सबसे महत्वपूर्ण पंचायती राज संस्थाओं में एक तरफ़ जहां विकास की गति तेज होगी वहीं दूसरी तरफ़ महिला प्रतिनिधियों में आत्मनिर्भरता का वातावरण निर्मित होगा।*

*अशिक्षित होने के कारण उन्हें अपने संवैधानिक अधिकारों को समझ पाने में मुश्किलें हो रही हैं।*

* मध्य प्रदेश पंचायत परिषद के माध्यम से संचालित योजनाओं के परिणाम स्वरूप स्थानीय स्वशासन व्यवस्था में विकास योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही लाखों महिला प्रधानों / सरपंचों में बड़ी संख्या में ऐसी हैं जो सामाजिक बेड़ियाँ तोड़ कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो गई हैं, लेकिन अभी भी निरक्षर होने के कारण महिला प्रतिनिधियों को अपने अधिकारों को समझ पाने में असुविधा हो रही है।*

*निरक्षरता के कारण न तो वे बैठकों के मिनरस को समझ पाती हैंऔर न ही उन्हें उन कार्यक्रमों को समझना सम्भव होता है जो विकास और जागरूकता जैसे कल्याणकारी कार्यक्रमों से सम्बंधित है।*

*अखिल भारतीय पंचायत परिषद की उपरोक्त योजनाओं के कुशल संचालन एवं मध्य प्रदेश पंचायत परिषद की महत्व पूर्ण भूमिका एवं केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों के पूर्ण सहयोग के कारण साक्षर होने के बाद वर्तमान में अधिकांश महिला प्रतिनिधियों में गतिशीलता बढ़ी है और वे आत्मनिर्भर होकर काम कर रही हैं। उनमे अपने अधिकारों की समझ हो रही है और वे जागरूक हुई हैं, विकास योजनाओं को अंजाम देने में उनकी रुचि बढ़ी है।*

* मध्य प्रदेश पंचायत परिषद अपने राज्य में महिला प्रधानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संघर्ष एवं कार्यक्रम आयोजित करती रहेंगी*।

* मध्य प्रदेश पंचायत परिषद के समस्त पदाधिकारियों से मध्यप्रदेश पंचायत परिषद के मुख्य महामंत्री दिनेश यादव ने अपील की है कि प्रत्येक जिला स्तर पर प्रचार प्रसार अभियान में अपनी भूमिका अदा करेंगे*।

*जय पंचायती राज*।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button