देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

*जिला कलक्टर कार्यालय परिसर से शहीद भगतसिंह सभा स्थल तक बाइक रैली निकालकर दिया देशभक्ति का संदेश* *वंदे मातरम हमारी सांस्कृतिक जड़ों और राष्ट्रीय अस्मिता से जोड़ने का सशक्त माध्यम - श्री कुमावत*

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 9 नवम्बर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर कार्यालय परिसर से शहीद भगतसिंह सभा स्थल तक बाइक रैली को सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पचपदरा विधायक डॉ. अरूण चौधरी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ’वंदे मातरम’ बाइक रैली शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए शहीद भगतसिंह सभा स्थल पहुँची। रैली में प्रतिभागियों ने ’वंदे मातरम’, भारत माता की जय के नारे लगाए और देशभक्ति का संदेश दिया।

*वंदे मातरम् भारत माता के प्रति हमारी सर्वाेच्च श्रद्धा और देश की एकता का प्रतीक*

शहीद भगतसिंह सभा स्थल पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा कि वन्दे मातरम् देश के नागरिकों में चेतना जगाने वाला गीत है। वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। यह गीत हमें हमारे कर्तव्य, कर्म और कर्मभूमि के प्रति सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि हम अपने महान सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत ’वंदे मातरम्’ भारत के स्वाधीनता आंदोलन का मूल मंत्र रहा। वंदे मातरम हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों और राष्ट्रीय अस्मिता से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा रहा है और आज भी युवाओं को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि राष्ट्रगीत भारत के जन-जन का गीत बने इसलिए इस प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने कम उम्र में ही अंग्रेजों को झुकने पर मजबूर कर दिया था। ऐसे कई आदिवासी नायकों का आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान है। हमें ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए और भारत को पुनः शिखर पर पहुंचने का लक्ष्य लेकर कार्य करना चाहिए।

सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व का श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। आज विश्व में कहीं भी अशांति होने पर दुनिया भारत की ओर देखती है। आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और विकास के कार्य तेज गति से हो रहे हैं। उन्होंने सभी से भारत को श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

पचपदरा विधायक डॉ. अरूण चौधरी ने कहा कि राष्ट्रगीत हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक है। यह हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति का उद्गार जगाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आज राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण राजस्थान समेत देश के हर कोने में वंदे मातरम समारोह कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस अवसर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों विद्यार्थियों, कार्मिकों, जनप्रतिनिधियों, आमजन ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का गान किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से सभी में देशभक्ति की भावना का संचार हुआ। इस दौरान आयोजित प्रदर्शनी में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका और राष्ट्रीय एकता का संदेश एवं महापुरूषों का योगदान पर आधारित चित्र लगाए गए। आमजन एवं विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रदर्शनी को देखकर इसे ऐतिहासिक एवं ज्ञानवर्धक बताया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक रमेश, अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीराराम कलबी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बालाराम मूढ़, उप जिला प्रमुख जिला परिषद खेताराम कालमा, जिला उपाध्यक्ष खेताराम प्रजापत, पाटोदी प्रधान जोगेन्दर प्रजापत, जिला परिषद सदस्य हंसराज प्रजापत, कार्यक्रम संयोजक बजरंग चौधरी, पचपदरा तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल, जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं शहर वासी उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button