उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
ठुठवा मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉक्टर संजय कुमार पांडेय मोबाइल नंबर 7376 3261 75
लखीमपुर खीरी, 04 नवम्बर 2025।
जनपद खीरी की जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने आज थाना ईसानगर क्षेत्रान्तर्गत घाघरा नदी के किनारे लगने वाले ठुठवा मेले का भ्रमण कर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी धौरहरा श्री शमशेर बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष ईसानगर श्री निर्मल तिवारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेले के सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आवागमन के रास्तों का निरीक्षण करते हुए आम जनता के लिए आने-जाने के मार्गों को अलग-अलग बनाए जाने तथा वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं के स्नान हेतु बनाए गए घाटों का निरीक्षण किया और सभी घाटों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छता, जल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि मेले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। अधिकारियों ने यह भी कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेंगी।


Subscribe to my channel


