देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सरदार पटेल जयंती एवं इंदिरा गांधी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

 ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 31 अक्टूबर —

बालोतरा जन चेतना समिति के संयोजक ओम बांठिया ने आज राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं चौमुखी विकास में योगदान देने वाले भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती और भारत रत्न, आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर ओम बांठिया ने कहा कि सरदार पटेल और श्रीमती इंदिरा गांधी दोनों ही ऐसे व्यक्तित्व रहे हैं जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। सरदार पटेल ने जहां देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया, वहीं श्रीमती इंदिरा गांधी ने भारत के विकास और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि इन महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें भी राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। ओम बांठिया ने आह्वान किया कि—

“हम सभी एक बने, नेक बने, और राष्ट्र निर्माण की धारा में अपने योगदान से इन महापुरुषों के आदर्शों को साकार करें।”

समारोह में मौजूद लोगों ने भी दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button