उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर कबीरधाम मुस्तफाबाद में तैयारियां पूरी

 

रिपोर्ट: स्टेट हेड उत्तर प्रदेश — डॉ. संजय कुमार पांडेय

 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 26 अक्टूबर 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 27 अक्टूबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर लखीमपुर खीरी जनपद के कबीरधाम मुस्तफाबाद (गोला गोकर्णनाथ-अलीगंज) में तैयारियां जोर-शोर से पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों का आयुक्त विजय विश्वास पंत ने स्वयं निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और मानक अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 27 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे निर्धारित है। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है और संपूर्ण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई है।

आयुक्त ने बताया कि सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कमी न रहे। प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं और तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button