LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

अलवर राजस्थान मैं बदमाशों का कहर एक युवक को फायरिंग कर किया घायल

पत्रकार जयबीर सिंह (कोटकासिम) राजस्थान अलवर

मुंडावर उपखंड के गांव बासनी में घर के बाहर बैठे युवक राकेश उर्फ टिंकू पुत्र श्योंनारायण खटीक पर कार में सवार बदमाशों ने की फायरिंग जिससे युवक हुआ घायल युवक को मुंडावर अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर किया अलवर रैफर पुलिस पहुंची मौके पर। ग्राम वासियों ने बताया है कि फायरिंग करने वाला सख्स शेरसिंह गुर्जर निवासी अलीपुर हैं।

पुरानी रंजिश के चलते की फायरिंग और अपना दबदबा बनाने के लिए की फायरिंग आए दिनों यह मामले सामने आ रहे हैं बार-बार बदमाश धमकी देते हैं रातों में गाड़ी लेकर घूमते हैं और लोगों पर अटैक करते हैं ऐसे काम करने वाले को पुलिस गिरफ्तार करें और उनको सजा दिलाएं और जनता में विश्वास जगाए। ग्राम वासियों ने की पुलिस चौकी की मांग गाँव बासनी में सन्नाटा छाया हुआ हैं। मार्केट बंद कर दिया हैं और आमजन में भय बना हुआ हैं. अभी कुछ टाइम पहले भी ये मामला सामने आया था की एक दुकानदार आँसू सेठी पर भी कुछ बदमाशो ने फायरिंग की और जान से मारने की धमकी मिली और 10 लाख की मांग की थी उसमें 4आरोपी गिरफ्तार किये गये थे। उस केश अभी कार्यवाही नहीं की गई उसी का नतीजा सामने फिर से देखने को मिल रहा हैं। फायरिंग करने वाले बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं। राजस्थान पुलिस से अनुरोध है कि ऐसे बदमाशो को और फिरौती मांगने वाले ग्रहों को जल्दी से जल्दी पकड़ कर उन पर कार्रवाई करें।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button