LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नयाशहर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 09 जुआरी गिरफ्तार, ₹45,960 की जुआ राशि बरामद

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 28 सितम्बर 2025।

जिले में अपराध व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नयाशहर थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 09 आरोपियों को ताश के पत्तों व पर्ची सटटा पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से कुल ₹45,960 की जुआ राशि भी जब्त की है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री हेमन्त शर्मा (आईपीएस) एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देश पर चलाई गई विशेष मुहिम के तहत की गई। इस अभियान की मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सौरभ तिवाड़ी (आरपीएस) व वृताधिकारी नगर श्री श्रवणदास संत (आरपीएस) द्वारा की गई, जबकि मौके पर पूरी कार्यवाही थानाधिकारी नयाशहर सुश्री कविता पुनियां (पुलिस निरीक्षक) के सुपरविजन में की गई।

गिरफ्तार आरोपी

1. सुखदेव पुत्र मूलाराम (65) निवासी रामपुरा बस्ती, थाना मुक्ताप्रसाद नगर।

2. अशोक पुत्र भंवरलाल स्वामी (46) निवासी नत्थूसर गेट के बाहर, थाना नयाशहर।

3. राकेश पुत्र कन्हैया लाल (42) निवासी हनुमान हत्था, थाना सदर।

4. विल्सन साध पुत्र सत्यनारायण (41) निवासी स्वामी मोहल्ला, थाना नयाशहर।

5. राजेन्द्र सिंह पुत्र शंकर सिंह (56) निवासी फड़ बाजार, थाना कोटगेट।

6. राजकुमार पुत्र लिखमाराम (44) निवासी चौखुटी फांटक, थाना नयाशहर।

7. कैलाश पुत्र घनश्याम (43) निवासी नत्थूसर बास, थाना नयाशहर।

8. मोहम्मद फिरोज पुत्र मोहम्मद रफीक (33) निवासी रानीसर बास, थाना सदर।

9. अन्नाराम पुत्र पन्नाराम (42) निवासी नाल, थाना नाल।

सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 आरपीजीओ एक्ट के तहत 05 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थानाधिकारी नयाशहर सुश्री कविता पुनियां के नेतृत्व में पुलिस टीम – उपनिरीक्षक राकेश गोदारा, हैड कांस्टेबल पांचाराम, शीशराम, महिपाल सिंह, रामचन्द्र, कांस्टेबल हेमराज, पुरूषोतम, नरेश, भवानी सिंह एवं रूपाराम शामिल रहे।

👉 पुलिस ने कहा कि जुआ-सट्टा जैसे अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button