देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

प्रखर राजस्थान 2.0 के तहत बच्चों की पठन क्षमता को विकसित करने के लिए कार्य करेगा रेसटा

विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों को करे गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त : सलावद सीताराम डूडी जिलाध्यक्ष व पवन शर्मा तीसरी बार जिला महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित,

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर : शिक्षक संघ एलिमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन राबाउमावि सूरसागर में प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद की अध्यक्षता में शैक्षिक संगोष्ठी आयोजित हुई। जिसमे विशिष्ट अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर बिश्नोई रहे। सम्मेलन में सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। जिलाध्यक्ष सीता राम डूडी व जिला मंत्री पवन शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी में शिक्षा में गुणवत्ता सुधार विषय पर विस्तार से चर्चा हुई । चर्चा में वर्तमान में शिक्षको को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाया जाता है साथ ही शिक्षकों के लिपिकीय कार्यों में व्यस्त रहने व वर्तमान में शिक्षा विभाग में शिक्षकों के रिक्त पद भी गुणात्मक शिक्षा में बहुत गंभीर समस्या है। प्रतिदिन विभाग द्वारा ऑनलाइन/ऑफलाइन सूचनाएं मंगवाता है जिससे वास्तविक शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर बिश्नोई ने कहा की दो दिवसीय सम्मेलन में शिक्षको से प्राप्त तबादले,बकाया पदोन्नति,डीईओ सीधी,शिक्षक सम्मान पारदर्शिता,कंप्यूटर अनुदेशक आदि की मांगों का मांग पत्र तैयार कर लिया गया है जिसे शिक्षा विभाग व सरकार को भिजवाया जाएगा। सम्मेलन के दूसरे दिन प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर बिश्नोई एवं प्रदेश विधि सहलाकार हनुमान शर्मा की देखरेख में जिला कार्यकारणी का निर्वाचन हुआ। जिसमें लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी,जिला महामंत्री पवन शर्मा,जिला सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा,जिला संरक्षक संजीव कुमार यादव,भंवर लाल आचार्य,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शर्मा,जिला संगठन मंत्री राजाराम सोनी, डॉ.मोनिका शर्मा,ओमशंकर मौर्य जिला मीडिया चेयरपर्सन अविनाश आसिया,जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार धारणियां ,डूंगरदान,वीरेंद्र सिंह पंवार,जिला सचिव हेमसिंह, सन्तोष कुमार जनागल,जिला महिला मंत्री शालिनी शर्मा,जिला महासचिव महिपाल सियाग,जिला विधि सचिव नीतू जैन,जिला सहलाकार अशोक व्यास,जिला प्रतिनिधि पवन कुमार,सहित बीकानेर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष गंगाविशन कुम्हार,छतरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन आसेरी,लूणकरणसर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गहलोत,पांचू ब्लॉक अध्यक्ष भागचंद भादू,कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष रामदयाल धायल, हदा ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष खीचड़,बज्जू ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र,नोखा ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन का निर्वाचन हुआ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button