अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
मकान कब्जा करने की साजिश, एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र की हाल मुकाम सोनहा निवासिनी विद्यावती पत्नी टिकोरी लाल ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। एसपी को दिये पत्र में विद्यावती ने कहा है कि वह मुण्डेरव थाना क्षेत्र के हल्लौर नगरा की मूल निवासिनी है। उसकी मां जुग्गी देवी पत्नी स्वर्गीय बरसाती के मकान व आराजी पर पंजीकृत वसीयतनामे के आधार पर काबिज है। लेखपाल ने गणेश पुत्र विश्राम से नाजायज लाभ लेकर गलत ढंग से घरौनी बना दिया और उसका नाम न दर्ज करके एक औरत पियारी जो बाबा सन्तोषी के साथ रहती थी उसका नाम डाल दिया। विद्यावती मायके में रहती है इसलिये गणेश पुत्र विश्राम जो अध्यापक पद पर कार्यरत हैं अपनी दबंगई व धन के बल पर लेखपाल को साजिश में करके घरौनी में पियारी का नाम गलत ढंग से दर्ज करा दिया। गत 24 अगस्त को गणेश ने कहा कि यह मकान छोड़ दो यह मेरी माता सावित्री उर्फ संवारी के नाम हो गय है। तुम्हारा कुछ नहीं है। विद्यावती ने इसकी सूचना थाने पर दिया। डीएम को पत्र लिखा, पुलिस ने उसे पुनः मकान में कब्जा दिलवाया किन्तु घर मंें रखा जेवर आदि को गायब करा दिया। शिकायत करने पर मारा पीटा।
विद्यावती ने एसपी से मांग किया है कि कलवारी पुलिस को निर्देशित किया जाय कि उसके जान माल और सम्पत्ति की रक्षा कराने के साथ ही न्याय दिलाया जाय।

Subscribe to my channel


