उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

कविता मौर्या बनी एक दिन की बीडीओ 

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती-सल्टौआ मंगलवार को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा कविता मौर्या को विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर का बीडीओ बनाया गया।

कविता मौर्या ने ग्राम पंचायत आमा तृतीय की सड़क की समस्या को लेकर आई महिलाओं की समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित कर्मचारियों को निराकरण कराने के लिए निर्देशित किया तो एडीओ समाजकल्याण रोहित चौधरी ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराया।

कर्मचारियों की उपस्थिति और सभी पटलों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों से भी रूबरू होते विकास कार्यो की विंदुवार समीक्षा भी किया।

इस मौके पर बीडीओ अनिल कुमार यादव , प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह , एडीओ पंचायत वीरेंद्र तिवारी , अमित सिंह , दीपक श्रीवास्तव विकास पांडेय , दिनेश कुमार , पंकज कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button