अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थाना मझगई पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
* जनपद खीरी दिनांक 23.09.25*
*थाना मझगई पुलिस द्वारा 02 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मझगई के नेतृत्व में आज दिनांक- 23.09.2025 को थाना मझगई पुलिस द्वारा, विभिन्न अभियोगो में 02 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तों का विवरण-*
1.मुसद्दी पुत्र यासीन निवासी सिसवारा गदियाना थाना मझगई जनपद खीरी (संबंधित वाद सं0 3020/13 धारा 26 एफ एक्ट व 379 भादवि)
2.जाहिद पुत्र खलील निवासी सिसवारा गदियाना थाना मझगई जनपद खीरी (संबंधित वाद सं0 3162/13 धारा 26 एफ एक्ट व 379 भादवि)
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1.उ0नि0 अविनाश कुमार थाना मझगई जनपद खीरी
2.हे0का0 सुरेश राठौर थाना मझगई जनपद खीरी
Subscribe to my channel


