उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा विद्यालय में महिला सुरक्षा संबंधित जानकारी

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती – छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इनमें मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शामिल थी। घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो एक्ट और साइबर क्राइम के बारे में भी बताया गया। ईव टीजिंग और दहेज उत्पीड़न जैसे महिला संबंधी अपराधों पर विशेष चर्चा की गई। छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें 112, 1090, 181 और 1930 शामिल हैं। मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। आत्मरक्षा के मूलभूत तरीके और ऑनलाइन सुरक्षा के टिप्स भी साझा किए गए। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करने की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम के अंत में कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित माहौल देना है। इससे वे हर परिस्थिति में खुद को सुरक्षित महसूस कर सकेंगी। छात्राओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। नुक्कड़ आयोजन के तहत रेली, पूर्णिमा द्विवेदी प्रीती सोनी सोनू देवी हिमांशी वन्दना मधु श्रीवास धर्मेन्द्र रामपाल, शकुन्तला, पूनम देवी शिवनारायण, शिवकुमार, नन्दलाल, इत्यादि अभिभाषद मौजूद थे

Subscribe to my channel


