अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई

संवाददाता अवधेश यादव

 

*ब्रेकिंग बस्ती………….*

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

लालगंज और मुंडेरवा पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी सफलता हासिल की है।

महिलाओं के मंगलसूत्र और लॉकेट छीनने वाले खतरनाक गैंग का पर्दाफाश हुआ है।

इस गिरोह में शामिल एक बाल अपचारी सहित कुल आठ अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं।

गैंग का सरगना बालकेश पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

पुलिस ने सोनार की दो दुकानों से छिनैती के चार लॉकेट बरामद किए हैं।

घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

तलाशी के दौरान दो नाजायज चाकू भी अभियुक्तों के पास से बरामद किए गए हैं।

यह पूरा गिरोह राह चलती महिलाओं को आसान निशाना बनाता था।

छिने हुए जेवरातों को सोनार की दुकानों पर बेचकर मोटी रकम हासिल की जाती थी।

बस्ती और संतकबीरनगर जनपदों में हुई कई घटनाओं का खुलासा हो गया है।

इस सफलता में एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button