खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
खेल से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और खिलाड़ियों में अनुशासन, परिश्रम व टीम भावना का संचार होता है

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
*खेल से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और खिलाड़ियों में अनुशासन, परिश्रम व टीम भावना का संचार होता है।*
11 वर्षीय छात्र-छात्रा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन एवं भामाशाह सम्मान समारोह हुआ आयोजित
शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित राधा द स्मार्ट स्कूल में 11 वर्षीय छात्र-छात्रा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने अपने भाषण में कहा कि खेल से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है और खिलाड़ियों में अनुशासन, परिश्रम व टीम भावना का संचार होता है। सांसद बेनीवाल ने सफल एवं भव्य सम्मान समारोह हेतु विद्यालय परिवार को इस आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक देवाराम प्रजापत ने विद्यालय परिवार को शानदार आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि यहां से जो प्रतिभाएँ निकली है वे ही भारत का सुनहरा भविष्य है। कार्यक्रम में बतौर अति विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कम समय में विद्यालय द्वारा किए गए भव्य आयोजन एवं भामाशाहों का आभार व्यक्त किया जिनकी बदौलत यह पूरा कार्यक्रम आयोजित हो सका। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे प्रधान भगवत सिंह जसोल ने इस कार्यक्रम हेतु विद्यालय परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि भामाशाहों की बदौलत ही ऐसे कार्यक्रम संभव है और भामाशाह ही ऐसे कार्यक्रमों की धुरी होते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच संघ अध्यक्ष ईश्वर सिंह जसोल, भाखरी खेड़ा सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल बेनीवाल, समाजसेवी सवाई सिंह सऊ, गेनाराम देवासी, नेमीचंद माली, स्कूल शिक्षा परिवार जिला अध्यक्ष हनुमान राम चौधरी प्रतियोगिता पर्यवेक्षक चंडीदान चारण आदि उपस्थित रहे। राधा द स्मार्ट स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं आयोजन सचिव भागीरथ पंवार ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में बालोतरा ब्लॉक से खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स एवं जिमनास्टिक में 600 से अधिक खिलाड़ियों ने तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में अपना दम-खम दिखाया और एक अच्छे खिलाड़ी की भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसने उपस्थित सभी को मंत्रमुग्ध कर लिया। समापन समारोह के साथ ही भामाशाहों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सांसद बेनीवाल ने भामाशाह गेनाराम देवासी, सवाई सिंह सऊ,भंवरलाल बेनीवाल, भीमाराम देवासी, कमलेश जाखड़, शंकराराम डूडी, थानाराम पंवार, नरपतसिंह राजपुरोहित, साबिर भाई जेसीबी, दिनेश पंचारिया, हरिश्चंद्र सिंह भायल, जगमालसिंह जागसा, हेमंत सुथार, श्याम बिश्नोई, हितेश जैन, बाबूलाल परिहार, किशोर दवे आदि का स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया साथ ही कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाने वाले निर्णायकों, शारीरिक शिक्षक गण, दल प्रभारियों को स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह गेनाराम देवासी, भीमाराम देवासी, थानाराम पंवार की तरफ से उपस्थित सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस दौरान स्कूल शिक्षा परिवार से सत्ताराम लेगा, स्वरूप सिंह भायल, पोलाराम मांजू, डॉ शिवकुमार गुप्ता, हरिराम सेन, वेनाराम घुसर, राजाराम पालीवाल, भैराराम प्रजापत, रणवीर बैरड़ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान निदेशक लुणाराम पंवार, मेवाराम माली, मालाराम चौधरी, राजेंद्रपाल पटेल, राकेश सऊ सहित विद्यालय सह-निदेशक मोनिका पंवार,महिपाल सिंह चारण, लाल कंवर चारण, ममता पटेल,संगीता जैन, निखिल कुमार, भुवनेश्वरी शर्मा, रवीना पंवार, किरण गढ़वी, खुशबू कँवर, रिया जैन सहित सैकड़ो ग्रामवासी, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सताराम लेगा ने किया।

Subscribe to my channel


