उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापारशिक्षा
नैनो जागरूकता अभियान विकासखंड बस्ती सदर

*बस्ती*
आज दिनांक 19सितंबर 2025 को जनपद बस्ती के अंतर्गत बिकास खण्ड बस्ती सदर बी पैक्स कटरा बुर्जुग पर किसान सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आतिथि पूर्ब प्रधान श्रवण कुमार जीं रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रधानजी द्वारा की गई।
कार्यक्रम में लगभग 70 किसानों ने प्रतिभाग किया।
क्षेत्रीय अधिकारी को इफको बस्ती श्री शुभम विश्वकर्मा जी द्वारा बताया गया कि
नैनो डीएपी तरल का प्रयोग किसान बीज शोधन 5 मिलीलीटर / किलोग्राम बीज की दर से एवं जड़ शोधन 5 मिलीलीटर/ लीटर के दर से करे तथा आलू की फसल में 10 मिलीलीटर/ लीटर पानी से कंद उपचार करें एवं दानेदार डीएपी की मात्रा आधी प्रयोग करे और 30-35 दिन बाद जब फसल पर पत्तियां आ जाए तो फसलों में 4 मिलीलीटर/ लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करे ।
फसल उपज एवं गुणवत्ता में वृद्धि ।
नैनो यूरिया प्लस रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी लाकर बेहतर पोषण व गुणवत्तायुक्त उत्पादन बढ़ाता है ।
नैनो यूरिया प्लस का प्रयोग फसल जब 30 से 35 दिन की हो जाए तो पत्तियों पर 4 मिलीलीटर /लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करे और दूसरा छिड़काव पहले छिड़काव के 15 से 20 दिन बाद करे एवं दानेदार यूरिया का प्रयोग केवल पहली टापड्रेसिंग में ही करे शेष नाइट्रोजन की पूर्ति नैनो यूरिया प्लस के माध्यम से करे । इसके प्रयोग से पौधों को जब नाइट्रोजन की पूर्ति पत्तियों के माध्यम से हो जाएगी तो खरपतवार पर भी अंकुश लगेगा, फसल उपज एवं गुणवत्ता में भी वृद्धि होती है । नैनो यूरिया प्लस की 500 ml की एक बोतल एक एकड़ क्षेत्रफल के लिए पर्याप्त है ।
अपने संबोधन में उन्होंने आग्रह किया
सभी किसान भाई द्वितीय एवं तृतीय टापड्रेसिंग में नैनो यूरिया प्लस या नैनो यूरिया प्लस तथा नैनो डीएपी का एक साथ घोल बनाकर छिड़काव अवश्य करे इससे फसल उपज एवं गुणवत्ता में वृद्धि होती है आदि विस्तार से बताया गया साथ ही सभी को आगामी रबी सीजन में नैनो डीएपी के बीज शोधन में ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने को कहा गया।
उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान सचिव श्री नन्द किशोर भी मौजूद रहे

Subscribe to my channel


