पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
ग्राम पंचायत बड़वारा में सांसद निधि से हो रहे निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की बात पर बौखलाए उपयंत्री दे रहे पत्रकार को गाली
उपयंत्री रंगे लाल ने कहा कि कलेक्टर कमिश्नर विधायक ,सांसद से भी बता दो क्या सबसे ऊपर हो गए उपयंत्री

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*ग्राम पंचायत बड़वारा में सांसद निधि से हो रहे निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की बात पर बौखलाए उपयंत्री दे रहे पत्रकार को गाली*
*उपयंत्री रंगे लाल ने कहा कि कलेक्टर कमिश्नर विधायक ,सांसद से भी बता दो क्या सबसे ऊपर हो गए उपयंत्री*
ग्रामवासियों द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्रनगर को जानकारी दी गई कि सूंघा बाबा में हो रहे सांसद निधि से निर्माण कार्य घटिया किस्म का हो रहा है जिसकी जांच करने मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह परिहार वहां पर पहुंचे और उनके द्वारा देखा गया की वास्तव में घटिया निर्माण हो रहा है
पत्रकारों द्वारा इस निर्माण कार्य को लेकर पूर्व में खबर चलाई गई थी। जिसकी जानकारी लेने के लिए पत्रकार द्वारा फोन के माध्यम से जानकारी लेनी चाही तो उपयंत्री रंगे लाल सोनी द्वारा पत्रकारों को अश्लील गाली दी गई और साथ ही विधायक, सांसद ,जिला पंचायत सीईओ, कलेक्टर सभी को शिकायत के लिए बोला गया और कहा गया कि जहां चाहो वहां शिकायत कर सकते हो और मेरा पिछला पेमेंट भी पड़ा हुआ है जो अभी तक क्लियर नहीं हुआ और मैं किस-किस को जवाब दूं
*मंडल अध्यक्ष अरविन्द सिंह का कहना हैं*
मुझे ग्राम वासियों द्वारा सूचना मिली कि सांसद निधि द्वारा निर्माण कार्य बड़वारा में किया जा रहा है जिसे मैंने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तो निरीक्षण के दौरान बहुत ही घटिया निर्माण कार्य पाया गया जहां पिलर,और बीम में चार सूत् की छड़ लगना चाहिए वहां तीन सूत की छड़ लगी हैवहीं 32/1 का मसाला का उपयोग ईट को जोड़ने में किया गया साथ ही पिलर नीचे से बहुत ही कमजोर बने हैऔर अगर इसी स्थिति में बाउंड्री पूरी बनती है तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है घटिया निर्माण कार्य से हमारे सांसद जी की छवि भी खराब कर रहे पंचायत के सरपंच सब इंजीनियर ।उनके द्वारा 25 लाख रुपए की राशि से दी गई है और मैं चाहता हूं कि जो हमारे सांसद जी ने निधि दी है उसका सदुपयोग हो सके।
उससे अच्छा निर्माण कार्य होऔर सही उपयोग किया जाए इन सब की शिकायत माननीय सांसद जी से भी करूंगा कि आपने जो राशि दी है इसका दुरुपयोग किया जा रहा है
*भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्रनगर अरविंद सिंह परिहार*

Subscribe to my channel


