LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
फूलबेहड़ पुलिस ने चार वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 19 सितम्बर 2025।
अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फूलबेहड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने विभिन्न अभियोगों में वांछित 04 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई हेतु न्यायालय भेजा है।
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का विवरण
1. गोविन्द पुत्र मातादीन निवासी ग्राम सैदापुर थाना फूलबेहड़, (मु.सं. 4040/14, आ.सं. 364/08, धारा 60 आबकारी अधिनियम)।
2. बालगोविन्द पुत्र स्व. बदलू सिंह निवासी सैदापुर थाना फूलबेहड़, (मु.सं. 6550/14, आ.सं. 173/23, धारा 60 आबकारी अधिनियम)।
3. राहुल पुत्र श्रीधर निवासी पसियनपुरवा मजरा गंगाबेहड़ थाना फूलबेहड़।
4. ऊषा पत्नी छोटकन्न निवासी सैदापुर थाना फूलबेहड़, (मु.सं. 4338/23, आ.सं. 326/20, धारा 60 आबकारी अधिनियम)।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 श्रवण कुमार
उ0नि0 दुर्गेश कुमार शर्मा
हे0का0 श्योदान सिंह
का0 मोनू
का0 विशाल गौड़
फूलबेहड़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के पुलिस प्रयास को मजबूती मिली है।

Subscribe to my channel


