अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
गन्ने के खेत में चलवा दिया बुल्डोजर, डीएम से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी रामनेवास पुत्र लोदर ने जिलाधिकारी को पत्र देकर खेत के बीच से जबरिया चकरोड़ निकाले जाने के मामले मंें जांच और दोषियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की मांग किया है।
भेजे पत्र में रामनेवास ने कहा है कि उसके नाम की पैतृक भूमिधरी आराजी मौजा हरिहरपुर तहसील भानपुर के गाटा संख्या 292/0.526 हे. में गन्ने की फसल तैयार की गई है। इस गाटे में वह 1/2 भाग का स्वामी है। पिछले दो माह से ग्राम प्रधान मंजू देवी और उनके पति रामदीन राजस्व कर्मियों से मिलीभगत कर चकरोड पटवाने का प्रयास कर रहे थे। गत 16 सितम्बर को बिना पूर्व नोटिस के नायब तहसीलदार कृष्णमोहन, कानूनगो राम सुमेर और लेखपाल मिथलेश पुलिस के साथ पहुंचे और जेसीबी लगवाकर गन्ने की खड़ी फसल, फलदार पेड़, हैण्ड पम्प, टिल्लू पम्प आदि को तहस नहस कर दिया। जेसीबी की आवाज से उसकी एक गाय और भैस भाग गयी जो अभी तक नहीं मिली। विरोध करने पर उसे धमकियां दी गई। चकरोड तथा कथित नहर में पूरी तरह से खुदाई करा दिया गया है। रामनेवास ने मांग किया है कि दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर उसके नुकसान की भरपाई कराने के साथ ही परिवार के जान माल की सुरक्षा कराया जाय।

Subscribe to my channel


