खेलजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
रोमांचक मुकाबले में शाह क्लब को हराकर जट्ट इलेवन ने जीता खिताब

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
मेंढर, 17 सितम्बर 2025 –
मेंढर कलंदर क्लब द्वारा रामकुंड गनर्स के सहयोग से तथा ऐस ऑफ स्पेड गनर्स के तत्वावधान में आयोजित मेंढर सुपर लीग 2025 का आज भव्य समापन हुआ। यह रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट पूरे एक माह तक चला, जिसकी शुरुआत 20 अगस्त 2025 से हुई थी।
इस प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने हिस्सा लिया और दर्शकों को शानदार मुकाबलों का गवाह बनाया।
आज खेले गए फाइनल मुकाबले में जट्ट इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाह क्लब को हराकर खिताब अपने नाम किया। यह मुकाबला कड़ी टक्कर वाला रहा, जिसमें दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल, खेलभावना और जुझारूपन का परिचय दिया।
टूर्नामेंट की सफलता ने न सिर्फ युवाओं में टीमवर्क, अनुशासन और एकता की भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि खेलों के माध्यम से स्थानीय जनता और सेना के बीच रिश्तों को और मजबूत बनाया।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागी टीमों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया और जट्ट इलेवन को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी।

Subscribe to my channel


