LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी: फूलबेहड़ पुलिस ने 24 घंटे में 5 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद किया, 5 आरोपी गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 13 सितम्बर 2025।

थाना फूलबेहड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर 5 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस दौरान घटना में संलिप्त 5 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत हुई। अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना फूलबेहड़ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 465/25 धारा 137(2) बीएनएस (गुमशुदगी) से संबंधित प्रकरण का सफल अनावरण किया।

पुलिस टीम ने 12 सितम्बर 2025 को सरवा सेंटर के पास से गुमशुदा बालक को सुरक्षित बरामद किया। बरामदगी के बाद बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के हवाले किया गया। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. रामनाथ पुत्र शिवदत्त गिरी, निवासी ग्राम भुड़कुडा, थाना सदरपुर, जनपद सीतापुर

2. हरिमगन पुत्र शिवदत्त गिरी, निवासी ग्राम भुड़कुडा, थाना सदरपुर, जनपद सीतापुर

3. अनिल उर्फ छोटू पुत्र छोटे, निवासी ग्राम सरवा, थाना फूलबेहड़, जनपद लखीमपुर खीरी (हाल पता- निकट चन्द्रिका देवी मंदिर, चन्द्रकुंडा, महानगर लखनऊ)

4. राहुल पुत्र सहजराम, निवासी ग्राम भुड़कुडा, थाना सदरपुर, जनपद सीतापुर

5. विकेन्द्र पुत्र धीरज गिरी, निवासी ग्राम भुड़कुडा, थाना सदरपुर, जनपद सीतापुर

सराहनीय पुलिस टीम

उ0नि0 दीनानाथ यादव

हे0का0 महेश कुमार

का0 बलवीर सिंह

का0 मो0 रिजवान

का0 सूर्य प्रताप राघव

का0 मोनू

का0 मनजीत सिंह

का0 अभिनव मिश्रा

 फूलबेहड़ पुलिस की इस तत्परता और सफलता से परिजनों व स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली है और पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना की है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button