LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

निघासन पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 13 सितम्बर 2025।

जनपद खीरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना निघासन पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्त सौरभ मिश्रा पुत्र स्वर्गीय अखिलेश मिश्रा निवासी ग्राम त्रिकोलिया थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना निघासन के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना निघासन में मु0अ0सं0 158/25 धारा 318(4)/319(2)/308(5)/316(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था और वह लंबे समय से पुलिस को वांछित था।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक राजवीर सिंह, थाना निघासन

हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, थाना निघासन

कांस्टेबल मांगेराम, थाना निघासन

इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को अहम सफलता मिली है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button