अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार दोपहर बदमाशों ने किन्नर समाज की गुरु मधु शर्मा की गोली मारकर की हत्या

 

जयबीर सिंह रिपोर्ट(नीमराना)कोटपूतली बहरोड़।

बहरोड़ कोटपुतली जिला_ औद्योगिक क्षेत्र नीमराना में बुधवार दोपहर बदमाशों ने किन्नर समाज की गुरु मधु शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय वह अपनी टीम के साथ बधाई लेने गई हुई थीं। अचानक बदमाशों ने उन पर सीधा फायर कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर अवस्था में उन्हें नजदीकी सचखंड अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को नीमराना सीएचसी की मोर्चरी में रखा गया है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में किन्नर महिलाएँ सीएचसी गेट पर पहुँचकर धरने पर बैठ गईं। माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके चलते शाहजहांपुर और नीमराना पुलिस बल तैनात किया गया।मधु किन्नर समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती थी,बधाई से मिली धन राशि से वाटर कूलर लगवाना,गोशालाओं मे मदद , अनाथ बच्चों का पालन-पोषण करना । गरीब बच्चियों की शिक्षा और गरीब परिवार की बेटियों की शादियों में भी मदद किया करती थी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button