LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अटाली क्षेत्र में दूसरी बार हुई भयंकर सूखी ओलावृष्टि

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

 

नारनोल 24 मार्च

आज महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांवों में मार्च के महीने में दूसरी बार भयंकर सूखी ओलावृष्टि हुई। सीहमा, अटाली, डेरोली अहिर, कुक्सी, नांगल सिरोही , खामपुरा, खासपुर, मित्रपुरा, खत्रीपुर, दुबलाना में पिछले एक सप्ताह से किसानों के लिए ये बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार मौसम खराब रहने के कारण अब फसल दोबारा से खड़ी होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस समय हो रही सुखी ओलावृष्टि तथा बारिश से गेहूं की फसल को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। बेमौसमी बारिश के कारण किसान सरसों की फसल भी नहीं निकाल पा रहे हैं। वही किसान भाई सुरेंद्र यादव , अजीत सरपंच सभी ग्राम वासियों ने कहा कि दूसरी बार सुखी ओलावृष्टि से फसल को काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन क्षति का आकलन करा कर मुआवजा दिलवायाजाए

 

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button