उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 02 सितम्बर 2025। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2025 (1 से 7 सितम्बर) के अंतर्गत रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय, गढ़ा गौतम में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) बस्ती के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. द्विवेदी, प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। संचालन गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. पूनम मौर्य ने किया। उनके मार्गदर्शन में पोषण वाटिका में वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

केवीके बस्ती की वैज्ञानिक डॉ. अंजलि ने “बेहतर जीवन के लिए सही भोजन करें” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने संतुलित एवं पोषक आहार को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक बताया तथा दैनिक भोजन में विविधता, मौसमी फल-सब्ज़ियों के सेवन और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही कुपोषण से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है।

इसके उपरांत वैज्ञानिक (कृषि प्रसार) आर. वी. सिंह ने छात्रों को पोषण वाटिका (किचन गार्डन) के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोषण वाटिका से घर पर ताज़ा, रसायन-मुक्त फल एवं सब्ज़ियाँ प्राप्त होती हैं, जिससे पोषण स्तर और घरेलू अर्थव्यवस्था दोनों सशक्त बनते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे छोटी जगहों में भी पोषण वाटिका विकसित करें।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को पोषण, स्वास्थ्य और जीवनशैली के प्रति सजग बनाना रहा। छात्रों ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें संतुलित आहार, पोषण वाटिका की उपयोगिता तथा कुपोषण की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button