पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
अमानगंज में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर लिया तैयारियों का जायजा

लोकेशन=अमानगंज।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आगामी सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में गुनौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमानंगज में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके दृष्टिगत कलेक्टर सुरेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा ने गुरूवार को गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भ्रमण किया और आवश्यक तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारी-कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान सभास्थल सहित हैलीपेड स्थल का अवलोकन भी किया गया। विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित पार्किंग स्थल, एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की तैनाती और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में भी चर्चा की गई।

Subscribe to my channel


