देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महर्षि गर्गाचार्य जयंती पर श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

आज महर्षि गर्गाचार्य की जयंती पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाई जा रही है। ऋषि परंपरा के आदिपुरुष और ऋषियों में श्रेष्ठ महर्षि गर्गाचार्य सनातन धर्म के शिखर पर प्रतिष्ठित रहे हैं। कहा जाता है कि वे 88 हजार ऋषियों में प्रथम वंदनीय माने गए।

चारों वेदों के महान् ज्ञाता, ऋग्वेद के कई सूक्तों के रचयिता और ज्योतिष विद्या के आचार्य महर्षि गर्ग ने गर्ग संहिता और गर्ग होरा जैसे अमूल्य ग्रंथों की रचना की। वे भगवान श्रीकृष्ण और बलराम (हलधर) के नामकरणकर्ता तथा यदुवंश के कुलगुरु के रूप में पूजित हुए।

महर्षि गर्गाचार्य का योगदान न केवल वेद, पुराण और ज्योतिष शास्त्र में अमूल्य है बल्कि उनके वंशज आज भी “गर्ग” उपनाम और गौत्र से जाने जाते हैं और ज्योतिष विद्या में पारंगत माने जाते हैं।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं और संत समाज ने महर्षि गर्गाचार्य को साष्टांग प्रणाम करते हुए उनके आदर्शों और उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

।। जय श्री गर्गाचार्य महाराज ।।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button