उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

सोशल मीडिया का उपयोग केवल सकारात्मक व शैक्षणिक गतिविधियों में करें : अंकित कुमार गुप्ता

प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह जी ने भी विद्यार्थियों को विशेष रूप से साइबर क्राइम और सोशल मीडिया सुरक्षा के विषय में किया मार्गदर्शन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 27 अगस्त 2025

आज सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग, बस्ती में विद्या भारती गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में विद्यालय स्तर पर प्रचार विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य एवं प्रांत संयोजक प्रचार विभाग श्री अंकित कुमार गुप्ता ने उपस्थित सभी भैया, छात्र संसद भैयाओं, विद्यालय के मीडिया प्रमुखों एवं आचार्य बंधुओं को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से Facebook, Twitter (X), Instagram, YouTube जैसे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से जुड़ने का आह्वान किया, ताकि विद्यालय एवं संगठन से संबंधित सभी जानकारियाँ समय पर प्राप्त हो सकें।

श्री अंकित कुमार गुप्ता ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय साइबर सेफ्टी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि किसी भी संदिग्ध लिंक या अज्ञात संदेश पर क्लिक न करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी और पासवर्ड को गोपनीय रखें। Two Factor Authentication का प्रयोग करें। सोशल मीडिया का उपयोग केवल सकारात्मक व शैक्षणिक गतिविधियों में करें।

        विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविन्द सिंह जी ने भी विद्यार्थियों को विशेष रूप से साइबर क्राइम और सोशल मीडिया सुरक्षा के विषय में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने यह बताया कि इंटरनेट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करते समय सतर्क रहना चाहिए तथा फर्जी लिंक या फेक आईडी से बचना आवश्यक है। उन्होंने यह भी समझाया कि सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, सही पासवर्ड प्रबंधन और प्रभावी पोस्ट/ट्वीट करने के तरीके विद्यार्थियों को जानना चाहिए।

कार्यशाला के मुख्य संदेश :

1. विद्यालय व संगठन की गतिविधियों को समाज तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया का सशक्त उपयोग।

2. ChatGPT व अन्य डिजिटल टूल्स का सुरक्षित व सकारात्मक प्रयोग।

3. साइबर क्राइम से बचाव हेतु सावधानियों का पालन अनिवार्य।

4. सोशल मीडिया का प्रयोग शिक्षा और रचनात्मक उद्देश्यों के लिए।

कार्यशाला में विद्यालय परिवार, छात्र संसद भैया, आचार्य बंधु एवं मीडिया प्रमुख सक्रिय रूप से उपस्थित रहे

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button