खेलबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में फ्रेशर्स स्पोर्ट्स मीट “प्रारंभ 2025” का शुभारंभ

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

*इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में फ्रेशर्स स्पोर्ट्स मीट “प्रारंभ 2025” का शुभारंभ*

*खेलों के रंग में रंगा इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर, 400 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता, कल होंगे फाइनल मुकाबले*

*प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश जाखड़ ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को दिया प्रेरक संदेश*

*नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने दिखाई खेलों में ऊर्जा और प्रतिभा*

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में इंस्टिट्यूट स्पोर्ट्स काउंसिल एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फ्रेशर्स स्पोर्ट्स मीट “प्रारंभ 2025” का भव्य शुभारंभ आज प्रातः 10:00 बजे महाविद्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश जाखड़ ने रिबन काटकर किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. जाखड़ ने कहा कि “खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं बल्कि जीवन का अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का माध्यम है। खेलों से विद्यार्थी चुनौतियों का सामना करना सीखते हैं और यह उनके व्यक्तित्व को मजबूत बनाता है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करें ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।”

कार्यक्रम संयोजक डॉ नवीन शर्मा ने बताया कि इस दो दिवसीय खेल महोत्सव में बी.टेक., एमबीए, एमसीए, बीबीए एवं बीसीए पाठ्यक्रमों के लगभग 400 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। पहले दिन क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कैरम की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। वहीं एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में—100 मीटर दौड़, लंबी कूद और डिस्कस थ्रो में खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह से भाग लिया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नवीन शर्मा ने बताया कि “फ्रेशर्स स्पोर्ट्स मीट” नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए अपने कौशल और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अनूठा अवसर है। खेल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनमें अनुशासन व सहयोग की भावना विकसित करते हैं। यह आयोजन उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने वाला है।”

*कल खेले जायेंगे फाइनल मुकाबले*
स्पोर्ट्स मीट का दूसरा दिन, 27 अगस्त, विशेष रूप से महत्वपूर्ण होगा जब विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और 28 अगस्त को विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे नवप्रवेशी विद्यार्थियों को न केवल प्रेरणा मिलेगी बल्कि खेलों में अपनी आगे की राह तय करने का भी अवसर मिलेगा।

*यह रहे विजेता, कल खेलेंगे फाइनल मुकाबले*

क्रिकेट – टीम चैलेंजर्स ओर टीम लायन से अपने सारे मुकाबले जीत फाइनल में प्रवेश किया

शतरंज – मानव जीत सिंह राठौड़ और पार्थ दाधीच

टेबल टेनिस (Singles/Doubles) – नवनीत और पवन कुमार विश्नोई (पुरुष)
— वंशिका शर्मा और करीना तुल्यानी (महिला)

कैरम – निशांत छिम्पा और हरिकिशन गोदारा (पुरुष)
अनुगीया पूनिया और वंशिखा शेखावत

*ये रहे कार्यक्रम में उपस्थित*
इस मौके पर इंस्टिट्यूट स्पोर्ट्स काउंसिल के समन्वयक डॉ. देवेंद्र गहलोत, डॉ. यूनुस शेख, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. अजय चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. चंद्रशेखर राजोरिया, डॉ श्याम सुथार, डॉ. इंदु भूरिया, डॉ. नरपत सिंह, डॉ. गणेश प्रजापत, सुभाष सोनगरा, सहित अनेक फैकल्टी सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button