मौसम विभाग द्वारा जिले में अति वर्षा की चेतावनी एवं पूर्वानुमान को देखते हुए जिला कलक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष डॉ. आर्तिका शुक्ला ने आदेश जारी किया है। जारी आदेशानुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में 25 अगस्त को अवकाश रहेगा।
कलक्टर डॉ. शुक्ला ने स्पष्ट किया कि यह आदेश केवल विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी के बच्चों पर लागू होगा। विद्यालय एवं आंगनबाड़ी स्टाफ यथावत कार्य करेंगे। साथ ही सभी संस्था प्रधानों और आंगनबाड़ी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें।
कलक्टर ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी संस्था प्रधान/प्रभारी द्वारा आदेश की अवहेलना कर विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।