देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
वृक्षारोपण का महत्व अनमोल है पेड केवल हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखते है – इंदा
वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यधिक लाभकारी है- भंसाली

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा स्कूल मे सुबह 11 बजे अणुव्रत समिति जसोल के तत्वावधान मे वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। सर्व प्रथम अणुव्रत समिति के प्रचार प्रसार मन्त्री डुंगरचन्द बागरेचा व अणुव्रत समिति के सदस्यों व स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण व बालक-बालिकाए ने सामुहिक ने मंगलाचरण अणुव्रत गीत संगान “संयममय जीवन हो….” के कार्यक्रम शुरू किया। स्वागत भाषण अणुव्रत समिति अध्यक्ष महावीरचंद सालेचा ने दिया। अणुव्रत आचार सहिंता का वाचन निवर्तमान अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा ने दिया व बालक-बालिकाए को संकल्प दिलाऐ। मुख्य अतिथि ईशवरसिंह इन्दा ने कहा कि वृक्षारोपण का महत्व अनमोल है। वृक्ष केवल हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखते है, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते है व वायु प्रदूषण को कम करते है। जलवायु संतुलन बनाए रखते है व हमारे जीवन को हरा भरा बनाते है। आज के बदलते समय पर्यावरण मे वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। हमे हर संभव प्रयास करना चाहिए कि अधिक से अधिक पेड लगाया जाए और उनकी देखभाल की जाए। वृक्षारोपण से न केवल हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। बल्कि आने वाले पीढियो के लिए एक स्वस्थ भविष्य भी सुनिश्चित होगा, अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष प्रवीण भंसाली ने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए अत्यधिक लाभकारी है। यह केवल शुद्ध हवा और ऑक्सीजन की आपूर्ति ही नही करता बल्कि जलवायु परिवर्तन को भी नियंत्रित करने मे अहम भुमिका निभाता है। वृक्षारोपण एक कारगर उपाय है। जिससे हम अपने पर्यावरण को संतुलित और स्वास्थ रख सकते है। शारीरिक शिक्षक प्रतापसिंह राव ने कहा कि अणुव्रत समिति के मध्यम से अणुव्रत का कार्यक्रम शिक्षा जीवन विकास के लिए अच्छे कार्यक्रम कराते आज अमरपुरा स्कूल मे पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वृक्षारोपण एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो हमारे जीवन और पर्यावरण पर कई सकारात्मक प्रभाव लाती है। वृक्षारोपण से पेड ऑक्सीजन का निर्माण करता है। जो जीवन के लिए अत्यावश्यक है। वृक्षारोपण से हमे ताजा हवा और ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमति सरोज भाटी ने अणुव्रत समिति के सदस्यौ व भामाशाह सुमेरमल गोठी का स्वागत कर स्वागत भाषण दिया। अणुव्रत समिति ने अर्थितिगण व स्कूल के प्रधानाचार्य का अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। अणुव्रत व संयम संकल्प पत्र भरवाए गए। पर्यन्त मीठे पेयजल आपूर्ति के भामाशाह शा. महेंद्र कुमार सुपुत्र जसराज कोठारी एवं श्रीमती बिदामी देवी धर्मपत्नी सुमेरमल गोठी का आभार ज्ञापित किया गया। आभार व्यक्त जयन्तीलाल जीरावला किया। लगभग 450 बालक-बालिकाए व अध्यापकगण अध्यापिकाओ अंजूबाला, अनिता चौधरी, सुमन सहारण, प्रभा व्यास, नवनीत कुमार शर्मा सहित कर्मचारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन अणुव्रत समिति के मन्त्री सफरुखान ने किया।

Subscribe to my channel


