
बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 7 अगस्त 2025 —
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बीकानेर ग्रामीण उपशाखा के प्रतिनिधि शिक्षकों ने आज उपखंड कार्यालय बीकानेर पहुंचकर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने लंबे समय से लंबित विभिन्न मांगों और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
संगठन ने कहा कि शिक्षा विभाग को कई बार शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक सकारात्मक निर्णय नहीं हो पाए हैं, जिससे शिक्षक वर्ग में रोष व्याप्त है।
मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:
1. शिक्षा विभाग में सभी वर्गों के स्थानांतरण प्रतिबंध हटाकर प्रक्रिया शुरू की जाए।
2. सभी स्तरों की लंबित पदोन्नतियों को शीघ्र पूरा किया जाए।
3. राज्य के सभी विद्यालयों में रिक्त पदों को तुरंत भरा जाए और विषयवार पदों का सृजन हो।
4. शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए।
5. छठे व सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतनमान देकर वेतन विसंगतियां दूर की जाएं।
6. स्टाफिंग पैटर्न के मानकों की पुनः समीक्षा की जाए।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


