उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

नवाचारी विधियों, आईसीटी के प्रयोग, समावेशी शिक्षण की दिया जानकारी

शिक्षक ठान लें तो बदल जाएगी शिक्षा की तस्वीर - संजय शुक्ल

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में चल रहे पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण के चौथे दिन का प्रशिक्षण बुधवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में शिक्षकों को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य ने कहा कि शिक्षकों के संकल्प और प्रयास से ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है और छात्रों के भविष्य को उज्जवल बनाया जा सकता है। शिक्षकों की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा करना ही नहीं है, बल्कि छात्रों को प्रेरित करना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। कहा कि यह निश्चित है कि यदि शिक्षक ठान लें तो शिक्षा की तस्वीर बदल जाएगी। कहा कि जब शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए दृढ़ संकल्पित होते हैं, तो वे छात्रों के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण बनाते हैं। वे छात्रों को रचनात्मकता सोच और समस्या-समाधान कौशल विकसित करने में मदद करते हैं।

 प्रवक्ता अलाउद्दीन ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि गणित का ज्ञान आदिकाल से रहा है। यजुर्वेद में गणितीय संख्याओं का स्पष्ट उल्लेख है। राम चरित्र मानस में भी पदम् तक की संख्या का उल्लेख है।बच्चों को गणित की शिक्षा इस प्रकार दी जानी चाहिए कि वह अपने ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग कर सके। डा. गोविन्द प्रसाद ने नवाचारी शिक्षण विधियां तथा शिक्षण में आईसीटी का प्रयोग डॉ ऋचा शुक्ला ने समावेशी शिक्षण डॉ रविनाथ त्रिपाठी ने कक्षा-कक्ष, विद्यालय प्रबंधन, अनुभवात्मक शिक्षण एवं पुस्तकालय प्रयोग कल्याण पाण्डेय ने सुरक्षा – संरक्षा आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।

         इस अवसर पर वर्षा पटेल, कुलदीप चौधरी, राममूर्ति, अजीत सिंह, भागीरथी, राजरतन, अखिलेश, उमेश चंद्र, मो. सलाम, गुलाम अशरफ, रवीन्द्र साहू, श्रेया पाण्डेय, संजय कुमार, तिलकराम, उपेंद्र तिवारी, अरुण द्विवेदी, राघवेंद्र, आशीष सिंह, मस्तराम, प्रवीण, मेराज, विकास पाण्डेय, सूर्यकांत, विपिन शुक्ल, अवनीश, सूर्यप्रकाश, अशोक वर्मा, शाहिदा खातून, अनुराधा, रामबोध उपाध्याय, राकेश सिंह, वंश गोपाल तिवारी, राजन सिंह, चंद्रमणि, प्रमोद ओझा, मनीष पाण्डेय, गोपाल दूबे, हरी जी, लवकुश त्रिपाठी, बृजेन्द्र पाण्डेय, उमाशंकर बौद्ध ,यशवन्त सिंह, भीमशंकर, सुधीर तिवारी, मंगला मौर्य, पवन वर्मा, प्रेमचंद, विजय, विश्वजीत, राम सहाय, अजय, अरविंद, सुधीर, जितेंद्र, शशिकांत, अफजाल अहमद, राम भवन, अजीत सिंह, आशीष सिंह, धर्मेंद्र, शिव त्रिपाठी, साकेत मिश्र आदि उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button