धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रामद्वारा में श्रीमद् भागवत कथा का द्वितीय दिवस सम्पन्न, परीक्षित जन्म व कलयुग आगमन की हुई व्याख्या

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा के रामस्नेही रामद्वारा, राम चौक स्थित क्षत्रियों का मोर्चा परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस का आयोजन आध्यात्मिक माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य यजमान श्रीमान रौनक जी एवं उनकी माताजी श्रीमती संतोष देवी जी द्वारा श्री भागवत जी की विधिवत पूजा-अर्चना व आरती से हुई।

कथा प्रारंभ होने से पहले 2 मिनट का मधुर कीर्तन हुआ, जिसके पश्चात कथा वाचक ने आज की कथा में राजा परीक्षित के जन्म और कलयुग के आगमन का विस्तार से वर्णन किया। बताया गया कि माता उत्तरा के गर्भ से जन्मे परीक्षित धर्मनिष्ठ और प्रजापालक राजा थे, किंतु कलयुग के मुकुट में विराजमान हो जाने से उनकी बुद्धि विचलित हो गई। इस कारण उनके अनुचित व्यवहार पर श्रृंगी ऋषि ने उन्हें सात दिन में मृत्यु का श्राप दे दिया।

श्राप मिलने के पश्चात राजा परीक्षित ने अपना राज्य पुत्र जनमेजय को सौंप कर गंगा तट पर तप हेतु प्रस्थान किया और आत्म कल्याण का मार्ग खोजा। वहां उन्हें वेदव्यास के पुत्र महात्मा श्री सुखदेव मुनि के दर्शन हुए, जिनसे उन्होंने जीव कल्याण की विधि पूछी। सुखदेव मुनि ने श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से उत्तर देते हुए कपिल मुनि, देवहूति, तथा ध्रुव महाराज की तपस्या एवं राज्य प्राप्ति की कथा सुनाई।

पूरे कार्यक्रम में बीच-बीच में संगीतमय भजनों से कथा को और भी भक्तिमय बनाया गया। संगीत सेवा श्री स्वरूप जी, चरण जी वैष्णव और मनीष जी दाधिच द्वारा दी गई। साथ ही श्रीमान रामस्वरूप जी गोयल, नंदकिशोर जी सराफ, सुनील जी सराफ, श्रीमती संतोष देवी, श्रीमती इंदु देवी, श्रीमती इंदिरा जी सराफ, भारत जी गोयल एवं सुश्री सुखी जी गोयल सहित अनेक भक्तों ने कथा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

⏰ कथा का समय: प्रतिदिन दोपहर 3:00 से 6:00 बजे तक
📍स्थान: रामस्नेही रामद्वारा, राम चौक, क्षत्रियों का मोर्चा, बालोतरा

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button