अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

दबंगो ने रोक लिया रास्ता, ग्रामीणों ने किया कार्रवाई, रास्ता खोलवाने की मांग

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के डिलिया निवासी वीरेन्द्र कुमार ने समाजसेवी अजय कुमार के साथ जिलाधिकारी और समाधान दिवस में पत्र देकर गांव के आने-जाने वाले मुख्य मार्ग पर गड्ढा खोदकर रास्ता बंद किये जाने के मामले मंे दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया।

अधिकारियों को दिये पत्र मंें कहा गया है कि गांव के ही शीला पत्नी जितेन्द्र, गीता पत्नी जोगिन्दर, परमेन्दर, पंकज कुमार पुत्रगण शत्रुघ्न, मंजीत, संजीत पुत्रगण जितेन्द्र आदि ने आम रास्ते में गड्ढा खोदकर पानी इकट्ठा कर रास्ता बंद कर दिया है। इस सम्बन्ध में अनेकोें बार पत्र दिया गया किन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मांग किया कि आम रास्ते को खुलवाकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय। पत्र देने के दौरान सन्तोष कुमार, अनिल, सोनू कुमार, सुरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र प्रसाद, वीरेन्द्र कुमार, पुरूषोत्तम, रामदास, राम सहाय, अनीता, पुष्पा देवी, विमला देवी आदि शामिल रहे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button