बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
मदरसा विद्यार्थियों को दी सीवरेज परियोजना की जानकारी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता श्री अशोक कुमार जैन और अधिशासी अभियंता श्री राधाकृष्ण के मार्गदर्शन मे मदरसा मौलाना अबुल कलाम आजाद विद्यालय, जिला बालोतरा में सीवरेज परियोजना के फायदे बताते हुए स्वच्छता की जानकारी दी।*
*कैप रुडीप के अधिकारी गायत्री गर्ग ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि शौचालय ,स्नान घर व रसोई का पानी सीधे नालियों में छोड़े जाने से पानी सड़क पर ही फैलता है, जिससे जीवाणु पैदा होते है। सीवरेज प्रणाली हानिकारक जीवाणुओं की उत्पत्ति रोकने में सहायक है। जिससे चिकित्सा पर भी व्यय कम होता है। सीवरेज प्रणाली जल-जनित से होने वाली बीमारियों से बचाव करती है। आपके घर के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा । इसलिए सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग देवे।*
*साथ ही स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि गंदे पानी का ठहराव होने के कारण अनेक बीमारियां जैसे डेंगू ,मलेरिया ,उल्टी दस्त आदि होती है जिनसे हमे बहुत परेशानी होती है इसलिए आप सभी कॉलोनी वासी सीवर कनैक्शन के समय कनेक्शन करवाए ताकि गंदे पानी से फैलने वाली बीमारियों से छुटकारा मिल सके ।*
*कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जमाल खान एवं मदरसा अध्यक्ष हाजी मोहम्मद तय्यब व शिक्षा अनुदेशक मोहम्मद अकरम क़ुरैशी ने व्यक्तिगत स्वच्छता व अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने पर अपने विचार व्यक्त किए। और सीवरेज लाइन बिछाने में सभी विद्यार्थियों से कहा कि यह संदेश हर घर तक जाना चाहिए और एस.ओ.टी. लक्ष्मी चौधरी एवं चांदनी चौधरी ने बताया कि कचरा यहां-वहां न डालकर नगर पालिका के आने वाले वाहन में डालकर शहर को स्वच्छ बनाने में भागीदार बनें। इस अवसर पर शिक्षा अनुदेशक हस्ताराम पाँचल,मदनी ब्लॉगर फ़ारुख सुमरो,भरत कुमार,रतनलाल,सुरेश कुमार,मुज्जफर अली,देमाराम पाँचल,अर्जुनराम रुखसाना बानो,शरीफन बानो, महावीर कुमार आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।*

Subscribe to my channel


