LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

बीसी संचालक से लूटकांड का खुलासा, 9 गिरफ्तार – 2.15 लाख नकद व हथियार बरामद

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी | 28 जुलाई 2025

थाना धौरहरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीसी संचालक से हुई लूट की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 2,15,000/- रुपये नकद, लूट के अन्य सामान व अवैध हथियार बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर की गई।

लूट की घटना:

22 जुलाई को तुलसीरामपुरवा मोड़ के पास बीसी संचालक अमित कुमार से अज्ञात बदमाशों ने 4 लाख रुपये नकद, ट्रांजेक्शन डिवाइस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज लूट लिए थे। इस संबंध में थाना धौरहरा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी:

पुलिस जांच में शामिल सीसीटीवी फुटेज, सुराग व साक्ष्यों के आधार पर 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया:

1. सोनू पुत्र हबीब (लखनऊ)

2. मोहम्मद मुस्तकीम पुत्र हबीब (लखनऊ)

3. समसुद्दीन पुत्र मकबूल (खीरी)

4. दीपू कश्यप पुत्र वधराम (धौरहरा)

5. कुलदीप सिंह पुत्र रवीन्द्र सिंह (फूलबेहड़)

6. नीरज पासी पुत्र दरबारी पासी (शारदानगर)

7. अमित त्रिवेदी पुत्र श्रीधर त्रिवेदी (धौरहरा)

8. दीपक तिवारी पुत्र कृष्णकान्त (धौरहरा)

9. अमित सिंह पुत्र राकेश सिंह (फूलबेहड़)

फरार आरोपी:

राजू पुत्र जाहिद अली निवासी बड़ागांव (शारदानगर) अभी फरार है। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

बरामद सामान:

₹2,15,000/- नकद

ट्रांजेक्शन मशीन, आधार, पैन, चेकबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पासबुक

हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP-31BV-2032)

एक देसी तमंचा 12 बोर, एक जिंदा व एक मिस कारतूस

गिरफ्तारी में शामिल टीम:

थाना धौरहरा की पुलिस टीम, स्वाट टीम व सर्विलांस सेल ने मिलकर इस सफलता को अंजाम दिया।

पुलिस का बयान:

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा ने पूरी टीम को सराहना देते हुए कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button